Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान पर पड़ेगा असर 

मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान पर पड़ेगा असर 

चटक धूप खिलने से गर्मी करेगी खूब परेशान 

देहरादून। मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

यह रहा तापमान

स्थान             अधिकतम तापमान             न्यूनतम तापमान

देहरादून                         35.4                         23.6

पंतनगर                         34.6                          25.3

मुक्तेश्वर                         25                              15.3

नई टिहरी                         26.1                         18.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top