Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

हरियाणा चुनाव- कांग्रेस ने 13 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

हरियाणा चुनाव- कांग्रेस ने 13 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

चंड़ीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस भी सरकार बनाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

इस बीच, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये नेता पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे।

13 नेताओं पर कार्रवाई
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया, “पार्टी लाइन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 13 नेताओं को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।” इससे पहले, अंबाला कैंट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली चित्रा सरवारा को भी पार्टी ने इसी आधार पर निलंबित कर दिया था।

चित्रा सरवारा पर भी गिरी गाज
अंबाला कैंट से कांग्रेस की दावेदार मानी जा रहीं चित्रा सरवारा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने BJP के वरिष्ठ नेता अनिल विज के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने इसे पार्टी नीति का उल्लंघन मानते हुए उन्हें भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

चित्रा सरवारा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी हैं, और पिछले विधानसभा चुनाव में भी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें अनिल विज से हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस की इस कड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि पार्टी भीतर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर चुनावी माहौल में जब सत्ता के लिए मुकाबला कड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top