Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

अपने चेहरे के आकार के मुताबिक करें अपना मेकअप, दिखेंगी सबसे सुंदर और आकर्षक

अपने चेहरे के आकार के मुताबिक करें अपना मेकअप, दिखेंगी सबसे सुंदर और आकर्षक

मेकअप के जरिए हम अपनी सुंदरता को निखार सकते हैं। हालांकि, कई दफा ऐसा होता है की मेकअप हमारे चेहरे पर अच्छा नहीं लगता है।इसका कारण हो सकता है अपने चेहरे के अकार के मुताबिक मेकअप न करना। सही तकनीक और उत्पादों के जरिए आप अपने चेहरे के फीचर्स को और भी खूबसूरत दिखा सकती हैं।आज के मेकअप टिप्स में जानते हैं कि आप आपने चेहरे के अकार के मुताबिक सही मेकअप कैसे कर सकती हैं।

लंबे चेहरे का मेकअप
लंबे चेहरे वाली महिलाओं को ऐसा मेकअप लगाना चाहिए, जिससे उनका चेहरा चौड़ा दिखाई दे सके। ऐसा करने के लिए आप आपने माथे के कोनों और जॉलाइन पर कंटूर कर सकती हैं।अपने गालों को गोल दिखाने के लिए चीकबोन्स पर ब्लश लगाएं और ठोड़ी के बीच में हाइलाइटर लगाएं। साथ ही आप अपने गालों पर भी हाइलाइटर लगा सकते हैं।

गोल चेहरे का मेकअप
गोल चेहरे वाली महिलाओं को चेहरे को पतला दिखाने वाला मेकअप लगाना चाहिए। ऐसा करने के लिए अपने गालों, माथे, नाक और ठोड़ी पर अपनी रंगत से एक शेड गहरे रंग के फाउंडेशन या ब्रोंजर से कंटूर करें।अब अपने कंटूर किए हुए हिस्सों के आस-पास कंसीलर लगाएं, जिससे चेहरा लंबा दिखेगा। अपने गालों पर ब्लश लगाएं और उसे कान के पास तक न फैलाएं। साथ ही आप अपने होंठों पर लिप-लाइनर लगाने के बाद ही लिपस्टिक इस्तेमाल करें।

दिल के आकार के चेहरे का मेकअप
जिन महिलाओं का माथा चौड़ा होता है और ठोड़ी पतली होती है, उनका चेहरा दिल के आकार का होता है।ऐसे चेहरे वाली महिलाओं को कंटूर के जरिए माथे को छोटा दिखाने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें जॉलाइन और चीकबोन्स को हाइलाइट करना चाहिए।दिल के आकार वाले चेहरे पर ष्ट शेप का ब्लश लगाएं, जिससे गाल भरे हुए दिखाई देंगे। अपने चेहरे को एकसमान दिखाने के लिए ऊपरी होंठ की तुलना में निचले होंठ पर अधिक लिप लाइनर लगाएं।

चौकोर चेहरे का मेकअप
चौकोर चेहरे वाली महिलाओं के फीचर्स बेहद शार्प होते हैं और उनका माथा भी चौड़ा होता है। ऐसे चेहरे को गोल दिखाने के लिए अपने माथे के किनारों पर और गालों व जबड़े के नीचे कंटूर करें।इसके अलावा, अपने चेहरे के प्राकृतिक फीचर्स को निखारने के लिए चीकबोन्स, ठोड़ी और नाक पर हाइलाइटर भी लगाएं।चौकोर आकार के चेहरे पर ब्रश को ऊपर की ओर फैलते हुए ब्लश लगाएं।

अंडाकार चेहरे का मेकअप
अंडाकार चेहरे वाली महिलाओं का चेहरा चारों तरफ से एकसमान होता है और उनकी जॉलाइन गोल होती है।इस तरह के चेहरे वाली महिलाओं को हल्की कंटूरिंग करनी चाहिए और मेकअप के जरिए अपने प्राकृतिक फीचर्स को निखारने पर ध्यान देना चाहिए।अपने गालों के पास सी शेप में हाइलाइटर लगाएं और नाक से 2 उंगलियों की दूरी पर ब्लश लगाएं। ध्यान रहे की आप जॉलाइन के ज्यादा पास ब्लश न लगाएं, वरना आपकी ठोड़ी अधिक गोल दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top