Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने बद्री विशाल के किए दर्शन

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने बद्री विशाल के किए दर्शन

देखें वीडियो, अभिनेता मोहन बाबू ने क्या कहा

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है। अभी तक पौने बारह लाख तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है साथ ही फिल्म, राजनीति धर्म – संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है। आज ही प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू उनके अभिनेता पुत्र विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका , फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया। मंदिर दर्शन के पश्चात भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। आज ही महाराष्ट्र से शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा.अनिल कपूर डब्बू भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान कर भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे है। मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाये सुचारू है।

फिल्म अभिनेता सहित अन्य फिल्म नायक बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। अभिनेता मोहन बाबू तथा अर्पित रंका ने दर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया तथा मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top