Breaking News
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
NEET (UG)-2026 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा
NEET (UG)-2026 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश,  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मसूरी होम स्टे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज
मसूरी होम स्टे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
मसूरी होम स्टे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज
ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

मॉर्निंग अलार्म से उठना है खतरनाक, बढ़ सकती है बीपी, स्ट्रोक-हार्ट अटैक का खतरा

मॉर्निंग अलार्म से उठना है खतरनाक, बढ़ सकती है बीपी, स्ट्रोक-हार्ट अटैक का खतरा

क्या सुबह सही टाइम पर उठने के लिए आप भी अलार्म लगाकर सोते हैं. हर 5 मिनट पर आपका मॉर्निंग अलार्म बजता है. अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी जोखिम है. स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह अलार्म सेट करना सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है. इससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है और थकान महसूस हो सकता है. सुबह का अलार्म दिमाग पर भी बुरा असर डालता है और इससे मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है. नींद डिस्टर्ब होने के कारण भी कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं।

अलार्म से उठना बना सकता है ब्लड प्रेशर का मरीज
ताजा रिसर्च में पाया गया है कि सुबह अलार्म की आवाज से उठने वालों को ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है. इससे स्ट्रोक और हार्ट की बीमारियां भी हो सकती हैं. रिसर्च के मुताबिक, अलार्म लगाकर उठने वालों में हाई बीपी का रिस्क 74 प्रतिशत तक ज्यादा होता है.
यह रिसर्च 32 लोगों पर किया गया. इस दौरान पार्टिसिपेंट्स को स्मार्टवॉच के साथ फिंगर ब्लड प्रेशर कफ पहनाए गए थे. उन्हें कुछ दिनों तक बिना अलार्म उठने और कुछ दिनों में 5 घंटे की नींद के बाद अलार्म से उठने को कहा गया. रिसर्च में पाया गया कि अलार्म क्लॉक की आवाज से जबरदस्ती उठने वालों में ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा था।

अलार्म और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन
रिसर्च में पाया कि अगर किसी सोते हुए इंसान को जबरदस्ती उठाया जाए तो उसका ब्लड प्रेशर बढ़ता है. अलार्म क्लॉक भी ऐसा ही करता है, क्योंकि इसकी आवाज सुनकर लोग जागने की कोशिश करते हैं. दरअसल, अलार्म बजने पर शरीर जो प्रतिक्रिया करता है, उससे बीपी बढ़ती है, जो सुबह-सुबह स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है।

क्या करें, क्या नहीं
इस रिसर्च में ये भी पाया गया है कि अगर आप सुबह-सुबह किसी अच्छी आवाज को सुनकर उठते हैं तो वह आपको हेल्दी बनाता है. रिसर्च बताता है कि बिना अलार्म के उठना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. हर किसी को ऐसी ही आदत डालनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top