Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने विश्व शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है और भारत एक “शानदार देश” है। उन्होंने पीएम मोदी को एक “सच्चा दोस्त” मानने की बात भी कही।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जीत के बाद जिन विश्व नेताओं से उन्होंने सबसे पहले बात की, उनमें पीएम मोदी शामिल हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्रंप को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी थी और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही थी।

270 वोटों से ट्रंप की जीत
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत हासिल करने के लिए 270 चुनावी वोट प्राप्त किए, विस्कॉन्सिन में जीत के साथ उन्होंने राष्ट्रपति पद पर अपना दावा मजबूत किया। वहीं मिशिगन, एरिजोना, और अलास्का में वोटों की गिनती अभी जारी है। रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी सीनेट पर भी नियंत्रण कर लिया है और अमेरिकी सदन में अपना बहुमत बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी और ट्रंप की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top