Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत

श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड- डॉ. धन सिंह रावत

नई दिल्ली/देहरादून। लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पहले प्रदेश के शिक्षा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने मरीन ड्राइव के निर्माण पर अपनी सहमति प्रदान की। मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने लक्ष्यद्वीप जाने से पहले नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री को परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही परियोजना की निर्माण, तकनीकी पहलुओं और इसके क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुये परियोजना की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही।

डॉ. रावत ने कहा कि एलिवेटेड रोड श्रीनगर शहर में यातायात दबाव को कम करने, सुगम परिवहन व्यवस्था विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही यह क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी गति देगा। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया, जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top