Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास में हो रहा है बेहतरीन कार्य – चौहान

उत्तराखंड में कृषि और ग्रामीण विकास में हो रहा है बेहतरीन कार्य – चौहान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंगोरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की पैरवी की

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में कृषि उत्पादन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की है।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में खेती का रकबा कम होने के बावजूद उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए देशभर में वैज्ञानिकों की 2,000 टीमें बनाई जा रही हैं, जो जनपदों में जाकर स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुसार किसानों को प्रशिक्षित करेंगी। उन्होंने राज्य सरकार से दीर्घकालिक कृषि योजना तैयार करने और भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।

चौहान ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को ग्रामीण विकास के लिए एक एंकर संस्था के रूप में स्थापित करने के सुझाव की भी सराहना की। उन्होंने राज्य के विशिष्ट उत्पादों जैसे लाल चावल, फिंगर मिलेट, जंगली शहद आदि के ब्रांडिंग व मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए एनआरएलएम के सहयोग की घोषणा की।

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ग्राम सड़क योजना और “लखपति दीदी” अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक विस्तृत सर्वे के माध्यम से कच्चे मकानों में रह रहे पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम सहित केंद्र व राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top