Breaking News
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

भूल भुलैया 3 के नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ दिखीं माधुरी दीक्षित

भूल भुलैया 3 के नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ दिखीं माधुरी दीक्षित

भूल भुलैया 3 का टीजर और गाना जब से जारी हुआ है, तभी से कार्तिक आर्यन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार कार्तिक आर्यन ने माजुलिकाओं के साथ अपनी लड़ाई को दिखाते हुए एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसपर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्तिक ने पोस्टर साझा किया, जिसमें आप माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को अभिनेता को गले से पकड़े हुए देख सकते हैं। कार्तिक के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कार्तिक ने अपनी इस नए पोस्टर के साथ लिथा, रूह बाबा बनाम मंजुलिका। लड़ाई तेज हो जाती है, जैसे ही अंतिम उलटी गिनती शुरू होती है, सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव करें।

कार्तिक ने जैसे ही सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर साझा किया तुरंत फैंस ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। प्रशंसकों में से एक ने लिखा, सीजन टीम प्तभूलभुलैया 3 का सबसे बड़ा आमना-सामना, इस शानदार तिकड़ी के साथ हमारी दिवाली को 3एक्स मजेदार, डरावना और मनोरंजक बना देगी। एक और फैन ने लिखा, हॉरर कॉमेडी रोमांस बैंगर गाने और बहुत सारे आश्चर्यजनक सींस जो इस दिवाली हमारा इंतजार कर रहे हैं। एक और फैन ने लिखा, अब सब इंतजार नहीं हो रहा।

कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की एक्शन ड्रामा फिल्म सिंघम अगेन एक साथ दिवाली के मौके पर रिलीज होंगी। इन दोनों ही फिल्मों के दर्शक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज हो रही हैं। सभी की नजरें इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर टिकी हैं। ट्रेलर की बात करें तो यह सस्पेंस, हास्य और पुरानी यादों का मिश्रण है, जिसमें माधुरी दीक्षित सरप्राइज पैकेज के रूप में उभरी हैं। एक रोमांचक क्लाइमेक्स में, वह विद्या बालन के साथ नजर आती हैं, दोनों ही रूह बाबा को पूरी तरह से भ्रमित कर देती हैं कि असली मंजुलिका कौन है। विद्या बालन ने पहली किस्त से बदला लेने वाली मंजुलिका के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराया है और इस बार, वह बदला लेने के लिए वापस आ गई हैं।

कार्तिक आर्यन एक बार फिर से भूत भगाने वाले रूह बाबा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी मजेदार हरकतें और आत्माओं को देखने में सक्षम होने का आत्मविश्वास भरा दावा प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। आज ही फिल्म का प्रसिद्ध गाना आमी जे तो… रिलीज हुआ, जिसे देखकर फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top