Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

लोकसभा चुनावों के रुझानों में एनडीए ने छुआ बहुमत का आंकड़ा

लोकसभा चुनावों के रुझानों में एनडीए ने छुआ बहुमत का आंकड़ा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। रुझानों में एनडीए को 277 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। गठबंधन को करीब 220 सीटें मिलती दिख रही है। रुझानों में बेशक एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन कुछ राज्यों में बीजेपी के लिए टेंशन की खबर है। पांच राज्यों में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।

सबसे बड़ा उलटफेर यूपी में देखने को मिल रहा है। रुझानों में यहां सपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। इंडी गठबंधन यहां 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि एनडीए 36 सीटों पर आगे चल रहा है।

महाराष्ट्र में भी एनडीए की स्थिति खराब है। एनडीए 16 सीटों पर ही आगे चल रहा है, जबकि इंडी गठबंधन 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है।

पश्चिम बंगाल में ममता का मैजिक फिर दिख रहा है। बीजेपी को यहां फिलहाल नुकसान हो रहा है। टीएमसी सबसे ज्यादा 26 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 13 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।

हरियाणा में इंडी गठबंधन मजबूत स्थिति में हैं। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी सिर्फ चार सीटों पर आगे चल रही है।

राजस्थान में भी उलटफेर के संकेत है। यहां बीजेपी को बड़ा नुकसान हो रहा है। यहां बीजेपी 13 सीटों पर जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top