Breaking News
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

अब सैमसंग वॉलेट के जरिये कर सकेंगे फ्लाइट, बस, फिल्में और इवेंट की टिकट बुकिंग

अब सैमसंग वॉलेट के जरिये कर सकेंगे फ्लाइट, बस, फिल्में और इवेंट की टिकट बुकिंग

सैमसंग ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के साथ की डील 

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग (Samsung) ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications Limited) के साथ डील की है। यह डील सैमसंग वॉलेट के लिए की गई है। अब सैमसंग वॉलेट के जरिये फ्लाइट, बस, फिल्में और इवेंट टिकट बुकिंग की जा सकती है। इस डील का उद्देश्य सीधे सैमसंग वॉलेट के माध्यम से एक सहज, एकीकृत बुकिंग अनुभव देना है। अब यूजर पेटीएम के माध्यम से सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच बना सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन (Samsung Galaxy) के यूजर्स को भी पेटीएम की सर्विसेज का फायदा मिलेगा। अब यूजर्स फ्लाइट और बस बुकिंग, मूवी टिकट खरीद और इवेंट बुकिंग कर सकते हैं। यह टिकट सैमसंग वॉलेट में जमा होंगे। यह सुविधा ऑटो और मैनुअल दोनों मोड में उपलब्ध है। सैमसंग वॉलेट पर मौजूद इस नई सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को गैलेक्सी स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट करना होगा। इसके बाद यूजर को ‘Add to Samsung Wallet’ का इस्तेमाल करके बसों, फ्लाइट और मूवी के लिए अपने टिकटों को सीधे सैमसंग वॉलेट से लिंक करना होगा। यहां तक कि यूजर पेटीएम इनसाइडर ऐप के जरिये भी इवेंट बुकिंग को लिंक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top