Breaking News
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

पीएम मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा 

पीएम मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा 

पीएम मोदी ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में की श्रद्धांजलि अर्पित 

पीएम मोदी कल युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का करेंगे दौरा 

नई दिल्ली/वारसॉ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वार्ता से पहले चांसलरी में मोदी का रेड कारपेट स्वागत किया गया। वह पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सैबेस्टियन डूडा के साथ भी बातचीत करेंगे। बता दें कि यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। वॉरसा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों से उत्साह के साथ मुलाकात की। बच्चों ने गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में बुधवार को पोलैंड पहुंचे। पीएम मोदी ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके बाद पीएम मोदी पोलैंड के पीएम के निमंत्रण पर दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। राष्ट्रपति आंद्रेज सैबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे। साथ ही पोलैंड के व्यापारिक नेताओं और प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे।
पीएम मोदी के साथ पोलैंड दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को पोलैंड के विदेश मंत्री रैडोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और भारत प्रशांत की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा की। जयशंकर एस ने एक्स पर पोस्ट किया कि पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ हुई मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पोलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी।पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन भी जाएंगे। पीएम मोदी अभी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी। उनकी कीव यात्रा मॉस्को की उनकी हाई-प्रोफाइल यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top