Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

राजकुमार राव की ‘मालिक’ पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, जानिए फिल्म की अब तक की टोटल कमाई

राजकुमार राव की ‘मालिक’ पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, जानिए फिल्म की अब तक की टोटल कमाई

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ ने 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। शुरुआती दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन पहले वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती गई। एक हफ्ते के भीतर इसकी कमाई लाखों तक सिमट गई है, जिससे निर्माता-निर्देशक की उम्मीदों को झटका लगा है।

तीन दिन का जोश, फिर गिरा ग्राफ
फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि वीकेंड के चलते दूसरे और तीसरे दिन इसका कलेक्शन 5.25 करोड़ तक पहुंचा। हालांकि सोमवार से फिल्म की पकड़ कमजोर होने लगी। चौथे दिन सिर्फ 1.75 करोड़, पांचवें दिन 2.1 करोड़, और छठे दिन फिर से 1.75 करोड़ का आंकड़ा ही छू सकी।

सातवें दिन की हालत चिंताजनक
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार यानी सातवें दिन ‘मालिक’ महज 94 लाख रुपये ही कमा सकी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 20.79 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट और प्रचार को देखते हुए इससे ज्यादा की उम्मीद की जा रही थी।

‘सुपरमैन’ और दूसरी फिल्मों से टक्कर भारी पड़ी
‘मालिक’ के साथ रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘सुपरमैन’ ने इसके कलेक्शन को प्रभावित किया। विशेषकर ‘सुपरमैन’ ने मल्टीप्लेक्स दर्शकों को अपनी ओर खींचा, जिससे ‘मालिक’ की स्क्रीन शेयर और दर्शक संख्या पर असर पड़ा।

अभिनय मजबूत, लेकिन स्क्रिप्ट कमजोर
राजकुमार राव का अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, जबकि मानुषी छिल्लर ने भी अपने किरदार में मेहनत की है। प्रोसेनजीत चटर्जी और हुमा कुरैशी ने सपोर्टिंग भूमिकाओं में कहानी को संतुलन देने की कोशिश की है। निर्देशक पुलकित की थ्रिलर स्क्रिप्ट शुरुआत में पकड़ बनाती है, लेकिन मिड और क्लाइमैक्स में कमजोरी के चलते दर्शकों का जुड़ाव कम होता चला जाता है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top