Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

कपूर परिवार की डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज़, आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी से फैंस हैरान

कपूर परिवार की डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर रिलीज़, आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी से फैंस हैरान

Documentary Of Kapoor Family Release Soon: बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान पर आधारित एक नई डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इसका ताज़ा ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। ट्रेलर में करीना कपूर, रणबीर कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्य एक बिल्कुल अलग और कैज़ुअल अंदाज में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बीच आलिया भट्ट की अनुपस्थिति ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत कपूर परिवार के सभी सदस्यों के राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर जुटने से होती है। परिवार का हर सदस्य खाने-पीने और साथ मिलकर वक्त बिताने के अपने अनुभव साझा करता नजर आता है। रणबीर कपूर को ट्रेलर में अपने कजिन्स के साथ कुकिंग करते हुए भी दिखाया गया है, जिसके दौरान वे खूब मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं करीना कपूर से जुड़े कई मजेदार खुलासे भी सुनने को मिले, जिनमें एक कजिन ने बताया कि उन्हें गॉसिप करने का खास शौक है।

ट्रेलर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान की भी झलक देखने को मिलती है, जो कपूर परिवार के दामाद हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की मौजूदगी के बावजूद उनकी पत्नी आलिया भट्ट स्क्रीन पर कहीं दिखाई नहीं दीं। इसी वजह से फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर आलिया डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा क्यों नहीं हैं।

इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर परिवार अपनी कई पुरानी यादों, खासकर राज कपूर से जुड़े किस्सों को साझा करता दिखाई देगा। दर्शक 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top