Breaking News
सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी
जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी
घर से शौच के लिए निकला 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा, रात में मिला शव; गले पर थे निशान
घर से शौच के लिए निकला 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा, रात में मिला शव; गले पर थे निशान
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के तेज दौर आने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी मौसम से राहत मिलने के आसार कम हैं। 28 अगस्त तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य में एक राज्यमार्ग और मुख्य जिला मार्ग समेत कुल 80 सड़कें बंद बताई गई हैं। इससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में नौ, चमोली में 13, देहरादून में पांच, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में छह और उत्तरकाशी में तीन मार्ग बंद हैं।

प्रशासन और संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top