Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ में टॉप नक्सल कमांडर समेत 29 नक्सली ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ में टॉप नक्सल कमांडर समेत 29 नक्सली ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबल की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस एनकाउंटर में अब तक 29 नक्सलियों को ढेर किया गया है।

मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए।

कांकेर पुलिस ने कहा कि पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

बता दें कि मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के पुलिस की एक टीम जंगल में थी तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने दावा किया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है।

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित है। शाह ने कहा कि सरकार की आक्रामक नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के अभियान में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं।इस अभियान को अपनी जांबाजी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों को बधाई देता हूं और जो वीर पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top