Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

यूपी में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का किया गया प्रदर्शन

यूपी में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का किया गया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री योगी अपने जन्म स्थान के आम को देखकर हुए काफी खुश 
दून के साथ ही उत्तराखंड के कई क्षेत्रों के आम का हुआ प्रदर्शन
उत्तराखंड की दस प्रजाति के आमों को मिला पुरस्कार 
लखनऊ/देहरादून। उत्तर प्रदेश में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जन्म स्थान के गांव के आम को देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहने लगे कि ये तो मेरे जन्म स्थान के हैं। वह काफी समय तक स्टाॅल पर रुके रहे। उत्तराखंड के आम की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले। यूपी के लखनऊ में शुक्रवार को आम महोत्सव आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक बृजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर क्षेत्र के आम के स्टॉल महोत्सव में लगाए गए।
शुभारंभ के बाद सीएम योगी स्टॉल का निरीक्षण करने लगे। अपने जन्मस्थान यमकेश्वर क्षेत्र के आम देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहा, ये तो मेरे जन्मस्थान के हैं, मेरा जन्म यहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में किस जगह और किस प्रजाति के आम होते है इसकी भी जानकारी ली। लखनऊ में हुए आम महोत्सव में 700 से अधिक प्रजाति के आम का प्रदर्शन किया गया। इसमें उत्तराखंड के यूएसनगर, देहरादून, रामनगर, कालसी, हरिद्वार के आम को प्रदर्शित किया गया। इसमें देहरादून से 4 प्रजाति के आम शामिल किए गए। लखनऊ आम महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव पंचुर की तहसील यमकेश्वर से दस किसानों ने आम भेजे। सभी स्टॉल पर यमकेश्वर का नाम लिखते हुए लगाए गए। सीएम योगी ने जब यमकेश्वर का नाम देखा तो उन्होंने काफी खुशी जाहिर की।
लखनऊ में हुए आम महोत्सव में उत्तराखंड की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले हैं। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक बृजेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड में होने वाले बांबेग्रीन, गौरजीत, श्रैष्ठा को प्रथम पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही रेटोल, पीतांबर, अरुणिमा, लालिमा को द्वितीय और लखनऊ सफेदा, मल्लिका, सूर्या को तृतीय पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top