Breaking News
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

दोनों टीमें पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए आमने-सामने, अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का खिताबी जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से आमने-सामने होंगी। वर्षों से खिताबी सूखे से जूझ रही इन दोनों फ्रेंचाइज़ियों के लिए यह फाइनल किसी सपने से कम नहीं है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

विराट कोहली पर सबकी निगाहें
आईपीएल 2025 के फाइनल में सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र एक बार फिर विराट कोहली हैं। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके कोहली इस सीज़न में ग़ज़ब की फॉर्म में हैं और फैंस को उनसे एक और शानदार पारी की उम्मीद है। यह उनका चौथा आईपीएल फाइनल होगा, और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की जर्सी नंबर 18 पहने हजारों फैंस उनका समर्थन करते दिखाई देंगे। कोहली अब तक 614 रन बना चुके हैं और टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ साबित हुए हैं।

आरसीबी की बैटिंग लाइन-अप में मजबूती
कोहली के अलावा फिल साल्ट ने भी धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने भी भरोसेमंद प्रदर्शन कर टीम को स्थिरता दी है। हालांकि टिम डेविड की फिटनेस अभी भी सवालों में है, जिन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाई है। फाइनल में उनकी वापसी आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

तेज गेंदबाजी में धार
जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने आरसीबी की गेंदबाजी को नया जीवन दिया है। हेजलवुड अब तक 21 विकेट झटक चुके हैं और टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाज़ों में शामिल हैं। पंजाब को हराकर क्वालिफायर-1 में फाइनल में पहुंचने वाली आरसीबी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

श्रेयस अय्यर का कप्तानी करिश्मा
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़े मंच पर हैं। पिछले सीज़न कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले अय्यर ने इस बार पंजाब को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी कप्तानी क्षमता का परिचय दिया है। 603 रनों के साथ वे टीम के टॉप स्कोरर हैं और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना उनके नेतृत्व कौशल को साबित करता है। वे आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है।

चहल और पंजाब की चुनौती
पंजाब की बल्लेबाजी प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह जैसे युवाओं पर निर्भर है, जो आक्रामक खेल दिखा सकते हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की चोट चिंता का विषय है, लेकिन टीम को उनसे बड़ी भूमिका की उम्मीद है। मुंबई जैसी टीम को सीमित करने के बाद, पंजाब की गेंदबाजी कमजोर नहीं कही जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top