Breaking News
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ
कन्नौज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में दोनों
कन्नौज में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में दोनों
सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग
सिद्धार्थनगर में कबाड़ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दुकानदार ने गाड़ी में छिपकर पकड़ा चोरों का सुराग
झज्जर में ऑनलाइन डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर में ऑनलाइन डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके
अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक
अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक
जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति
जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.95 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9.95 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपये से अधिक

10 लाख रुपये दो, वरना दुष्कर्म के केस में फंसाऊंगी… सोनभद्र में महिला पर रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR

10 लाख रुपये दो, वरना दुष्कर्म के केस में फंसाऊंगी… सोनभद्र में महिला पर रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR

बीजपुर (सोनभद्र)। निजी कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने रकम नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर शुरुआत में पुलिस स्तर से कार्रवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर बीजपुर पुलिस ने 11 नवंबर को महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में शिकायतकर्ता रोहित पाण्डेय मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित हरई पूर्व गांव के निवासी हैं। वह एनटीपीसी रिहंद नगर के ए-टाइप हॉस्टल में रहते हुए एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। रोहित के अनुसार, कुछ समय पहले बीजपुर बाजार में उनकी मुलाकात डोडहर की रहने वाली एक महिला से हुई थी। महिला ने उनसे नौकरी दिलाने में मदद मांगी थी। इस पर उन्होंने मानवीय आधार पर प्रयास करने का भरोसा दिया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौकरी नहीं लग पाने के बाद महिला ने उन पर रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। करीब एक महीने पहले कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई।

रोहित का आरोप है कि 12 सितंबर को महिला उनके क्वार्टर पर पहुंची और पैसों की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने 10 सितंबर को ही रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत बीजपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने 11 नवंबर को आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top