Breaking News
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का केंद्र, 31 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरियों में चयन

चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का केंद्र, 31 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरियों में चयन

गोपेश्वर:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए जिला स्तर पर पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में चमोली जिला प्रशासन द्वारा संचालित ई-लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनकर उभरी है। यहां छात्र-छात्राएं आधार कार्ड और ₹500 शुल्क जमा कर पंजीकरण के बाद अध्ययन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट सहित सभी आवश्यक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

वर्तमान में ई-लाइब्रेरी में 2,600 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है, जबकि प्रतिदिन करीब 90 विद्यार्थी यहां नियमित अध्ययन करने पहुंचते हैं।

ई-लाइब्रेरी के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। वर्ष 2023-24 में 11 और 2024-25 में 17 अभ्यर्थियों का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन हुआ। वहीं 2025-26 में अब तक उत्तराखण्ड पुलिस में 11, आईटीबीपी (एसएससी जीडी) में 2 तथा भारतीय सेना (अग्निवीर) में 3 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर रही छात्रा अंबिका और छात्र विकास ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।

जिला प्रशासन का मानना है कि ई-लाइब्रेरी जैसी पहलें ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top