Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आरा। बिहार के आरा में आपसी विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में बुधवार रात हुई इस घटना में 27 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए गए। परिजनों ने उसे बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर की पत्नी प्राची कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ बड़ी मठिया मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थी। हमले में महिला की गर्दन के दोनों तरफ, पीठ, दोनों हाथ, चेहरे के बाएं हिस्से, सिर और ललाट पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह के अनुसार, महिला के सिर, गर्दन, पीठ, सीने और चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में चाकू के घाव थे। उपचार के दौरान 150 से अधिक टांके लगाए गए। करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की गई। फिलहाल महिला को अगले 72 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि घायल महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर के बयान पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top