Breaking News
दुःखद : बरसाती नाले में बहीं दो मासूम बहनें, रैंप के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

हल्द्वानी तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी

धर्मपुर की बदहाल सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, महिला कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का किया घेराव

8 वर्षीय बालक को दून पुलिस ने सकुशल ढूंढ़कर परिवार से मिलाया, परिजनों की डांट के डर से छोड़ दिया था घर

क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश

SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु

पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव-2026 का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव-2026 का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश

क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में रेशम निदेशक प्रदीप कुमार के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुमाऊँ मंडल के हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में सिल्क पार्क स्थापित किए जाने की संभावनाओं का व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिल्क पार्क की स्थापना से रेशम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के रेशम कीटपालकों और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के रेशम कीटपालकों को आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों से जोड़ते हुए अधिकतम रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से रेशम उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि उत्तराखंड का रेशम उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में मानसून काल के दौरान शहतूत वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 2 लाख से अधिक शहतूत के पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह अभियान रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top