Breaking News
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी हरिद्वार ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई 
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी, एसएसपी हरिद्वार ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई 
धूप, चढ़ाई और 10 KM का पैदल सफर… श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SSP पौड़ी ने किया जमीनी निरीक्षण
धूप, चढ़ाई और 10 KM का पैदल सफर… श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SSP पौड़ी ने किया जमीनी निरीक्षण
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया समाधान
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया समाधान
दुःखद : बरसाती नाले में बहीं दो मासूम बहनें, रैंप के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत
दुःखद : बरसाती नाले में बहीं दो मासूम बहनें, रैंप के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

धर्मपुर की बदहाल सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, महिला कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का किया घेराव

धर्मपुर की बदहाल सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, महिला कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का किया घेराव

देहरादून:  धर्मपुर विधानसभा की जर्जर सड़कों, गहरे गड्ढों, क्षतिग्रस्त नालियों और खराब जल निकासी व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक प्रदर्शन में डटे रहे।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए धर्मपुर विधानसभा की बदहाल सड़कों, जलभराव और नालियों की समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकांश सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था खराब होने से लोगों, खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि करीब सात-आठ महीने पहले भी इन्हीं समस्याओं को लेकर विभाग को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग केवल आश्वासन देता रहा और धरातल पर सुधार कार्य नहीं किए गए।

अधिशासी अभियंता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि संबंधित सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

ज्योति रौतेला ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी विभाग ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो महिला कांग्रेस जनता के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top