Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध शराब की तस्करी और नकली होलोग्राम व स्टीकर के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांडों के नकली स्टीकर और पैकिंग सामग्री बरामद की है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मातावाला बाग, सहारनपुर रोड की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन संख्या UK-07-FB-3706 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में पांच लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस को विभिन्न ब्रांड की 87 बोतलें अंग्रेजी शराब मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।

शराब के अलावा मौके से उत्तराखंड राज्य एक्साइज के 540 स्टीकर और विभिन्न ब्रांडों के कुल 1048 रेपर, स्टीकर, ढक्कन, सीलिंग, खाली शराब की बोतलें तथा पैकिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शराब की बोतलों पर रक्षा कर्मियों के लिए बिक्री संबंधी लेबल और अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा के करनाल से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर लाए थे। इसके बाद शराब की बोतलों पर डिफेंस और उत्तराखंड के नकली होलोग्राम व स्टीकर लगाकर उन्हें महंगे दामों में बेचने की योजना थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार गोयल पुत्र राधेश्याम, निवासी फेज द्वितीय पल्लवपुरम, मेरठ, उम्र 46 वर्ष; प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बद्रीपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 47 वर्ष; मनीष अरोड़ा पुत्र नरेश अरोड़ा, निवासी 44 मन्नू गंज, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 44 वर्ष; प्रतीक पुत्र राकेश, निवासी न्यू नंदपुरी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, उम्र 24 वर्ष; और विनोद पुत्र सत्यवीर, निवासी 123 नंदपुरी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 349/350 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को सीज कर दिया गया है।

पुलिस अब बरामद शराब की आपूर्ति के स्रोत, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

कोतवाली नगर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, कांस्टेबल शैलेन्द्र, कांस्टेबल पदम और कांस्टेबल मोनू कुमार शामिल रहे। वहीं, एसओजी नगर की टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, प्रभारी एसओजी नगर, उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल चमन, कांस्टेबल आशीष राठी और कांस्टेबल नरेंद्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top