Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान घायल

मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान घायल

नई दिल्ली। शुक्रवार (19 अप्रैल) को देशभर के 21 राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण को लेकर मतदान हुए. वहीं मध्य प्रदेश में चुनावी ड्यूटी खत्म करके कैंप की और जा रही जवानों से भरी बस एक ट्रक से जा टकराई जिसके बाद जवानों से भरी बस पलट गई. इस दुर्घटना में करीब 21 जवान घायल हो गए. जिनकों बाद में इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस इस सड़क हादसे की जांच कर रही है. वहीं घायलों में नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, केलाराम, आसिफ अली, सज्जन सिंह, राहुल सोलंकी, रमेश, देवेंद्र वर्मा, अखिलेश बनवारी, नारायण सिंह, असलम, दिनेश, मनोहर लाल, मुकेश, माधव सिंह, पर्वत सिंह,राम सिंह, रामबाबू ,इंद्रपाल, राहुल वर्मा, अखिलेश और दिनेश शामिल हैं. ये बस एमपी के राजगढ़ जा रहे थी.

आपको बता दें 19 अप्रैल को पूरे देश की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे. अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव संम्पन्न हुए, इसके अलावा छत्तीसगढ़ की केवल 1 सीट पर चुनाव मतदान हुआ.

ट्रक से टकरा गई थी जवानों से भरी बस
शुक्रवार की शाम को जब चुनावों की ड्यूटी पूरी करके थके हुए जवान जब बस में सवार होकर अपने कैंप की और जा रहे थे तब नेशनल हाईवे 47 पर जवानों से भरी बस अचानक ट्रक से टकरा गई. इसके बाद बस ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस पल्ट गई. जानकारी के मुताबिक बस में कुल 39 जवान सवार थे. सभी छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे और बैतूल के रास्ते राजगढ़ जा रहे थे. घायलों को इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top