Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, 86 वर्षीय महिला की हुई मौत

नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में लगी भीषण आग, 86 वर्षीय महिला की हुई मौत

हादसे से इलाके में दहशत, नुकसान का आंकलन कर रही प्रशासनिक टीमें

नैनीताल। नैनीताल नगर के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस (निर्माण वर्ष 1863) की ऊपरी मंजिल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन 86 वर्षीय शांता बिष्ट की मौत हो गई। शांता बिष्ट अपने बेटे निखिल के साथ इस भवन में रह रही थीं। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मलबे से उनका शव बरामद किया।

बुधवार रात लगभग 9:54 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत कार्य शुरू किया।

आग तेजी से फैलने पर पुलिस ने आसपास की दुकानों और मकानों को खाली कराया और एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

इस दौरान आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शैलेश नेगी और एसडीएम नवाजिश खलीक सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है, एक महिला का शव बरामद किया गया है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top