Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

आम आदमी पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज, कहा- बीजेपी से करेंगे अकेले मुकाबला

आम आदमी पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज, कहा- बीजेपी से करेंगे अकेले मुकाबला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैंपेन लॉन्च किया।

बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसके लिए AAP ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आपके काम और दिल्ली के विकास को रोकने वालों को पहचानें, उन्हें इस बार उनके ग़लत कामों की सज़ा दें।’ उन्होंने कहा, ‘आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले और इन लोगों से हमेशा आपको बचाने वाले अपने बेटे को इस बार अपना आशीर्वाद दें।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों का एहसानमंद रहूंगा कि उन्होंने एक छोटे से लड़के को इतनी बड़ी कुर्सी पर बिठा दिया। ‘मैंने कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा, हर परिवार का बेटा बन कर उनकी मुश्किलों को दूर करने की कोशिश की है।. दिल्ली में किसी भी परिवार में कोई बीमार होता है तो तकलीफ मुझे होती है।
सीएम ने कहा कि पूरे देश में कोवल दो राज्य हैं जहां 24 घंटे बिजली आती है- वो हैं दिल्ली और पंजाब। बाकी पूरे देश में 7-8 घंटे के पावर कट लगते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज जो पर्चा लॉन्च किया है इसे मेरे कार्यकर्ता घर घर बांटने जाएंगे। मेरा कोशिश है कि जैसी पढ़ाई और इलाज मेरे परिवार को मिला है, वैसे ही दिल्ली के हर व्यक्ति को मिले।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आपने पहले चुनाव में मुझे 70 में 67 सीट दीं। दूसरी बार 70 में से 62 सीट दीं। मैं आज इनसे (बीजेपी से) इसलिए लड़ पा रहा हूं क्योंकि जनता ने मुझे बहुमत दिया। अगर दिल्ली ने मुझे 70 में से 40 सीट ही दी होतीं तो बीजेपी ने मुश्किल खड़ी कर दी होती। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘विधानसभा में जैसे समर्थन दिया, वैसा ही सपोर्ट लोकसभा में भी दे दीजिए। सात सांसद आप के खड़े कर दीजिए, आपका सारा काम करा कर लाएंगे।बीजेपी के सातों एमपी जिता देते हैं, तो वे सब आपका काम रोकने का ही काम करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top