Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद

देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद

देहरादून। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए सट्टे का कारोबार संचालित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 790 रुपये नकद और एक पॉकेट डायरी बरामद की है। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग और सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को विकासनगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि बुलाकीवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान आजाद पुत्र यूसूफ (30 वर्ष), निवासी बुलाकीवाला, विकासनगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगवाता था। इसमें जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली रकम में से अपना कमीशन काटकर बाकी धनराशि उसे दे देता था।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक पॉकेट डायरी और 790 रुपये नकद मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 345/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में केस दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top