Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

अयोध्या के बाद अब कन्नौज में नाबालिग से बलात्कार के प्रयास के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार

अयोध्या के बाद अब कन्नौज में नाबालिग से बलात्कार के प्रयास के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार

कन्नौज, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के बाद अब उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक और नाबालिग लड़की से बलात्कार के प्रयास के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में हुई, जहां आरोपी नवाब सिंह यादव प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोपी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है, साथ ही उसे डिंपल यादव का राइट हैंड भी कहा है।

सपा का बयान:
समाजवादी पार्टी ने नवाब सिंह यादव से किनारा करते हुए कहा कि उनका सपा से कोई संबंध नहीं है। सपा नेता और जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि यह नवाब सिंह यादव का व्यक्तिगत मामला है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किया गया है। आरोपी को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी का दावा:
नवाब सिंह यादव ने आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा कि यह उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता की मां पहले समाजवादी पार्टी में थी, लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गई है, और यह साजिश उसी का परिणाम है।

भाजपा की प्रतिक्रिया:
इस घटना पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि नवाब सिंह यादव सिर्फ एक छुटभैया नेता नहीं, बल्कि डिंपल यादव के सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं। डिंपल यादव 2014 में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं।

घटना के बाद आरोपी के समर्थकों ने कोतवाली का घेराव भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top