Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

45 भारतीयों के शवों को लेकर कोच्चि पहुंचा वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट, राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आए साथ

45 भारतीयों के शवों को लेकर कोच्चि पहुंचा वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट, राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आए साथ

नई दिल्ली। कुवैत के मंगफ इलाके में “श्रम आवास” में लगी घातक आग में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंच गया है. MoS कीर्ति वर्धन सिंह विमान में साथ आए. पीड़ितों के शवों के कोच्चि हवाईअड्डे पहुंचने पर एर्नाकुलम रेंज के डीआइजी पुट्टा विमलादित्य ने कहा, हमने शवों को प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं. हमने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को जानकारी दे दी है. शव प्राप्त होने के बाद, उन्हें उचित तरीके से उनके संबंधित स्थानों पर ले जाया जाएगा. प्रत्येक शव के लिए एक समर्पित वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे पहले जानाकरी भारतीय दूतावास ने एक्स के जरिए दी है.ट्वीट में कहा, MoS @KVSinghMPGonda जिन्होंने तेजी से वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ किया, वह विमान में हैं।

मरने वाले 45 भारतीयों में केरल के तेईस निवासी भी शामिल थे. इस घटना से कुवैत और भारत दोनों देशों के लोग सदमें में हैं. भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 13 जून को कुवैत के अस्पतालों का दौरा किया, जहां उन्होंने मंगफ में दुखद आग की घटना के बाद इलाज करा रहे भारतीय नागरिकों से बातचीत की।

तमिलनाडु से 7, आंध्र प्रदेश से 3, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से 1-1, इसके अलावा 23 केरल से हैं।

एक प्रमुख एनआरआई व्यवसायी और संयुक्त अरब अमीरात स्थित लुलु ग्रुप के अध्यक्ष ने मृतक के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. पीएम मोदी ने प्रधामनंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपय प्रति परिवार देने का ऐलान किया. इस मुताबिक प्रति परिवार कुल सहायता राशि 12 लाख रुपये हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top