Breaking News
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश

12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण

चरखी दादरी में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

व्हाट्सएप पर आया शादी का कार्ड बना साइबर ठगी का हथियार, सूरत के व्यक्ति के खाते से 10.02 लाख पार

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। इस बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन, आकस्मिक खर्चों के बिल और अन्य कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी सरकारी राशि में हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत नियुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश मल्होत्रा और उसकी पत्नी सीमा रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कथित अनियमितताओं का समय एक जनवरी 2019 से 20 अक्टूबर 2026 तक का बताया गया है।

इस मामले में आरोपी राजेश मल्होत्रा की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई हैं, क्योंकि वह पहले से ही इसी अस्पताल में डॉक्टरों के डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) स्टाइपेंड से संबंधित करोड़ों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार है। उस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसके बैंक खाते में जमा करीब 1.80 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज करवाई थी।

पुलिस के मुताबिक, राजेश मल्होत्रा सिविल अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने अपने पद का फायदा उठाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन, कंटीजेंसी बिलों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के वेतन से संबंधित सरकारी भुगतान में अनियमितताएं कीं। इस पूरे प्रकरण में उसकी पत्नी सीमा रानी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से मिली शिकायत के आधार पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस सरकारी भुगतान से संबंधित दस्तावेजों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल करेगी। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कथित गड़बड़ी कितनी राशि की है और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top