Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

क्या आप भी हैं बालों के झड़ने से परेशान, तो घर ही बनायें बिना केमिकल वाला शैंपू, बालों का झड़ना होगा कम 

क्या आप भी हैं बालों के झड़ने से परेशान, तो घर ही बनायें बिना केमिकल वाला शैंपू, बालों का झड़ना होगा कम 

आज के समय में लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ी हुई है, कि उसकी वजह से लोगों की त्वचा और बालों पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है। चेहरे का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन अक्सर वो बालों पर ध्यान रखना भूल जाते हैं। अगर आप भी बालों का ध्यान नहीं रखते तो हेयर फॉल की समस्या से आप परेशान जरूर होंगे। इस हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता।

ऐसे में हम आपको आज घर पर ही बिना केमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल करने का आसान तरीका बताएंगे। इस शैंपू के इस्तेमाल से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। आइए आपको यहां हम घर पर ही शैंपू बनाना बताते हैं, ताकि आप भी इसका इस्तेमाल करके बालों का झड़ना रोक सकें।

बिना केमिकल के शैंपू तैयार करने का सामान
रीठा
शिकाकाई
आंवला
मेथी दाना
नीम पत्तियां
ब्राह्मी

ये है शैंपू बनाने की विधि

अब इस बिना केमिकल वाले शैंपू को बनाने की विधि शुरू करनी है। इसके लिए सबसे पहले सभी जड़ी-बूटियों को रातभर पानी में भिगो दें। इसे आप एक साथ भी उबाल सकते हैं, ताकि इसका पानी एक दूसरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

रातभर सभी चीजों को भीगने के बाद अगले दिन सुबह के समय इसे धीमी आंच पर उबालें। इसे सही से उबलने में तकरीबन 20 मिनट का समय लगेगा। जब ये सही से उबल जाए इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।

ठंडा होने पर इस मिश्रण को छान लें और एक बोतल में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार आसानी से कर सकते हैं। इस शैंपू के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि ये आपको लाभ पहुंचाए।

ये हैं फायदे

अब आपको इस शैंपू के फायदों के बारे में बताते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं। बाजार में मिलने वाले शैंपू में भारी मात्रा में केमिकल होता है, तो घर पर बना शैंपू केमिकल्स से होने वाले नुकसानों से आपके बालों को बचाता है।

इसके इस्तेमाल से स्कैल्प भी अच्छी तरह से साफ हो जाती है। तो बस केमिकल वाला शैंपू छोड़िए और इस्तेमाल करके देखिए घर पर बना बिना केमिकल वाला ये शैंपू।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top