Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

क्या आप भी हैं गर्मी और लू से परेशान, तो सत्तू से बनने वाले इन ड्रिंक्स को करें अपने रूटीन में शामिल, मिलेगी राहत

क्या आप भी हैं गर्मी और लू से परेशान, तो सत्तू से बनने वाले इन ड्रिंक्स को करें अपने रूटीन में शामिल, मिलेगी राहत

गर्मियों की अभी बस शुरूआत ही हुई है, और अभी से लोगों का घर से बाहर निकलना कम हो गया है। कई जगहों पर तो पारा 40 डिग्री के भी पार जाने लगा है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होने लगा है।

यदि आप भी अभी से लू और गर्मी से परेशान है तो सत्तू से बनने वाले कुछ ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करें। यहां हम आपको सत्तू से बनने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाना भी काफी आसान है और इसके सेवन से आपके शरीर को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

सत्तू का नमकीन शरबत

इस ड्रिंक को तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको सत्तू के साथ-साथ काला नमक, नींबू का रस, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक गिलास में सब चीजों को मिक्स कर लें। चम्मच से अच्छी तरह इसे मिक्स करने के बाद आखिर में इसमें आइस क्यूब डाल लें।

सत्तू का मीठा शरबत

इसे बनाने के लिए आपको सत्तू पाउडर, चीनी और पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए एक गिलास में सबसे पहले दो चम्मच सत्तू पाउडर और चीनी निकाल लें। अब इसमें पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब चीनी घुल जाएगी तो इसमें आइस क्यूब डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।

सत्तू का चटपटा शरबत

यदि आपको चटपटा खाना पसंद है तो आपको प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, काला नमक, भुना जीरा की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आपको आपको सबसे पहले पानी में बारीक सत्तू, कटा प्याज, हरी मिर्च, और अन्य चीजों को मिक्स करना है। अब इसे सही से मिक्स करें और आइस क्यूब डालकर ठंडा ही परोसें।

सत्तू और पुदीने का शरबत

इसे बनाने के लिए आपको सत्तू, पुदीने के ताजे पत्ते, नींबू का रस, शहद और ठंडे पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए एक गिलास में सभी चीजों को डालकर उसमें पानी डालें। अब पूरी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें आइस क्यूब डालें और परोसें। चाहें तो आइस क्यूब डालना स्किप भी कर सकते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top