Breaking News
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण

संभावित आपदा से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

कोटद्वार। मानसून के दौरान संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख नदियों मालन नदी, सुखरौ नदी एवं खोह नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी तटों, संवेदनशील क्षेत्रों, कटाव प्रभावित स्थानों तथा जल निकासी की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि नदी किनारे बसे क्षेत्रों, पुलों एवं संपर्क मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जहां कहीं भी कटाव, जलभराव अथवा बाढ़ का खतरा हो, वहां तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनधन की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभागों को सतर्क एवं सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद राहत कार्य करने से अधिक महत्वपूर्ण है कि समय रहते ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए तथा जल प्रवाह में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को प्रत्येक संभावित जोखिम वाले क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाए रखना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों एवं मशीनरी को पूरी तरह तैयार रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार राठौर सहित सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को नदी क्षेत्रों में किए जा रहे सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों तथा मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, दीपक गौड़, महेश नेगी, अमित रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top