Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

विमानन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान की उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने से किया इनकार 

विमानन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तान की उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने से किया इनकार 

इस्लामाबाद। यूरोपीय संघ (ईयू) की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने एक बार फिर पाकिस्तान को झटका दिया है। एजेंसी ने पाकिस्तान की उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने से एक बार फिर इनकार कर दिया है। वहां कि स्थानीय मीडिया ने यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि उड़ानों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का कोई कारण नहीं मिला है। इसमें पाकिस्तानी एयरलाइंस शामिल हैं। यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) सहित पाकिस्तानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध जारी रखने के अपने फैसले को बरकरार रखा है। बता दें, यह फैसला यूरोपीय संघ की हवाई सुरक्षा समिति द्वारा किए गए एक व्यापक मूल्यांकन के बाद आया है, जिसमें पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (पीसीएए) का ऑन-साइट मूल्यांकन और पाकिस्तानी विमानन कंपनियों फ्लाई जिन्ना और एयरब्लू लिमिटेड का नमूना मूल्यांकन शामिल है।

27 से 30 नवंबर, 2023 के बीच आयोजित ऑन-साइट मूल्यांकन में मुख्य रूप से सुरक्षा सुनिश्चित करने में पीसीएए की निगरानी भूमिका और जिम्मेदारियों की जांच की गई। अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के प्रति पीसीएए की प्रतिबद्धता और तकनीकी रूप से कुशल कर्मियों की मौजूदगी को स्वीकार करते हुए, मूल्यांकन दल ने कई कमियों को उजागर किया। कमियों के बावजूद मूल्यांकन में उड़ान योग्यता या कार्मिक लाइसेंसिंग और प्रशिक्षण संगठनों के संबंध में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई, जिन्हें पर्याप्त स्टाफ वाला माना गया था। जांच करने के बाद फ्लाई जिन्ना को रिकॉर्ड-कीपिंग और निष्कर्षों के प्रबंधन में सुधार करने को कहा गया था। मूल्यांकन निष्कर्षों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पीसीएए ने इस साल छह मई को एक व्यापक सुधारात्मक कार्रवाई योजना (CAP) पेश की।

14 मई को यूरोपीय संघ की वायु सुरक्षा समिति के समक्ष एक सुनवाई के दौरान पीसीएए मुद्दों के समाधान के लिए उठाए गए कदमों को पर दस्तावेज पेश किए।  वर्तमान में, यूरोपीय संघ ने पाकिस्तानी उड़ानों पर पर प्रतिबंध बरकरार रखा है। वहीं सदस्य देशों से अनुपालन की पुष्टि के लिए निरीक्षण करने का आग्रह किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा जोखिमों का कोई भी संकेत आगे की कार्रवाई को प्रेरित कर सकता है।साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के सर्वोच्च महत्व पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top