Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

गर्मी के दौरान ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने से करें परहेज, हो सकते हैं ये नुकसान

गर्मी के दौरान ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने से करें परहेज, हो सकते हैं ये नुकसान

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर को स्वस्थ और वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है।हालांकि, गर्मी के मौसम में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।वजन घटाने का प्रयास कर रहे लोग अधिक कसरत करके जल्दी पतले होना चाहते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा करने के फायदों से ज्यादा नुकसान हो सकते हैं।आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में अधिक एक्सरसाइज करने से होने वाली 5 हानियां।

डिहाइड्रेशन
इस चिलचिलाती गर्मी में अधिक पसीना आने से शरीर के तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स हानिकारक रूप से कम हो सकते हैं।इसके कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ सकता है।इस समस्या से निपटने के लिए एक्सरसाइज करने से पहले, उसके दौरान और बाद में खूब सारा पानी पीएं।पसीने के माध्यम से खोए गए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से पाने के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक का भी सेवन किया जा सकता है।

गर्मी की थकावट
ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने से आप लंबे समय तक गर्म तापमान के संपर्क में रहते हैं। इससे आपको गर्मी की थकावट या गर्मी का तनाव हो सकता है।सुनिश्चित करें कि आप दिन के ठंडे समय यानि शाम के वक्त या सुबह व्यायाम करें।इसके अलावा आरामदायक फैब्रिक वाले कपडे पहनें और एक्सरसाइज करने के बीच कुछ ब्रेक भी लें।गर्मी के तनाव के कारण ही सबसे ज्यादा मौसम संबंधी मौतें होती हैं।

लू लगना
हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जो लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने से होती है। यह परेशानी अधिक समय तक कसरत या व्यायाम करने से भी पैदा हो सकती है।भीषण गर्मी में आपको लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।इस मौसम में अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहें और अपने शरीर के चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज न करें।चक्कर, बेहोशी या दस्त जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

मांसपेशियों में ऐंठन
गर्मी के मौसम में मांसपेशियों पर अधिक तनाव डालने से दर्दनाक ऐंठन हो सकती है। यह परेशानी अक्सर डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स की हानि के कारण होती है।ऐसे में अधिक मात्रा में पानी पीएं और व्यायाम से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करें। इसके अलावा, अपनी डाइट में स्वस्थ पेय पदार्थों को जोडक़र इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखें।आप शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर इन पेय का सेवन कर सकते हैं।

चोट लगने का खतरा
उच्च तापमान के कारण आपको जल्दी थकान हो सकती है, जो आपके समन्वय को प्रभावित कर सकती है।इससे मोच, खिंचाव और गिरने जैसी चोटों का खतरा बढ़ सकता है।आप एक्सरसाइज करने के दौरान अपने शरीर को उसकी छमता से अधिक तनाव न दें।साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आप सही तरीके से एक्सरसाइज कर रहे हों और रिकवरी के लिए हफ्ते में कुछ दिनों का ब्रेक भी ले रहे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top