Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

चुनाव से पहले हरियाणा के किसानों को बड़ी सौगात, एमएसपी और कर्ज माफी को लेकर सीएम ने किया ये ऐलान

चुनाव से पहले हरियाणा के किसानों को बड़ी सौगात, एमएसपी और कर्ज माफी को लेकर सीएम ने किया ये ऐलान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को बड़ी राहत देने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों का 133 करोड़ रुपये का बकाया माफ करेगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 10 नई फसलें खरीदना शुरू करेगी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बड़ा बदलाव
इस घोषणा के बाद अब हरियाणा सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलें खरीदेगी। यह कदम केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप है, जिसमें 24 फसलों के लिए एमएसपी का समर्थन किया गया है। इससे पहले, हरियाणा में केवल 14 फसलों के लिए एमएसपी था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज से हरियाणा सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार होगी जो किसान की प्रत्येक फसल को एमएसपी पर खरीदेगी।”

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित फसलों के लिए मुआवजा
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 2023 से पहले प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद हुई फसलों के लिए 137 करोड़ रुपये का मुआवजा एक सप्ताह के भीतर दिया जाएगा। यह कदम किसानों के आर्थिक स्थायित्व को सुनिश्चित करने और उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए उठाया गया है।

किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन और अन्य सुविधाएं
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि ट्यूबवेलों के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने संबंधी नियम को हटा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “यदि बिजली कंपनियों द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं तो कंपनियां उन्हें मुफ्त में बदल देंगी और किसानों से कोई शुल्क नहीं लेंगी। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों, उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा।”

कांग्रेस पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस का कोरा झूठ और MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसान भाइयों के सामने है। देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां सिर्फ वही दो फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं, जिनका पैसा एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार देती है। हरियाणा का हमारा किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं है।”

उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने जो ऐतिहासिक किसान हितैषी और हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठाए हैं, उसका कोई दूसरा उदाहरण देश भर में नहीं है।”

मुख्यमंत्री के इन ऐलानों से हरियाणा के किसानों में खुशी की लहर है। यह घोषणाएं राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top