Breaking News
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार
गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार
देवघर में झामुमो नेता के घर देर रात डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लाखों के जेवर लूटे
देवघर में झामुमो नेता के घर देर रात डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लाखों के जेवर लूटे
कानपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 2.95 करोड़ रुपये की 2,500 शीशियां बरामद
कानपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 2.95 करोड़ रुपये की 2,500 शीशियां बरामद
ऋषिकेश में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और छीनी गई चेन बरामद
ऋषिकेश में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और छीनी गई चेन बरामद
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार

गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार

साहिबाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ठगी का एक मामला सामने आया है। मेवाड़ कॉलेज के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति को गहने दोगुने करने का लालच देकर उसकी सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मेरठ के गंगानगर स्थित गंगाधाम निवासी नमन चौधरी के मुताबिक, दो दिन पहले वह वसुंधरा से अपनी पत्नी को लेने गए थे। मेवाड़ कॉलेज के पास वह बाइक टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगा। नमन उसे रास्ता बताने लगे, तभी दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया।

आरोप है कि दोनों युवकों ने बातचीत में उलझाकर नमन को पास के एक पार्क में पहुंचा दिया। वहां उन्होंने गहनों को दोगुना करने का झांसा दिया। उनके लालच में आकर नमन ने अपने हाथ की अंगूठी और गले की चेन उतारकर दोनों युवकों को दे दी।

गहने सौंपने के बाद नमन कुछ देर तक वहीं बैठे रहे। जब उन्हें स्थिति का एहसास हुआ और उन्होंने आसपास देखा, तो दोनों युवक मौके से गायब हो चुके थे। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top