Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

भाजपा का हिंदुत्व नकली, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: आलोक शर्मा

भाजपा का हिंदुत्व नकली, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: आलोक शर्मा

प्रदेश कांग्रेस के टैलेंट हंट प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के उत्तराखंड आगमन पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का हिंदुत्व पूरी तरह नकली है। भाजपा केवल वोट के लिए हिंदू शब्द का इस्तेमाल करती है, लेकिन हिंदुओं की आस्था, परंपरा और धर्मगुरुओं के सम्मान से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में हिंदू हितैषी होती, तो जगद्गुरु शंकराचार्य जी जैसे महान धर्मगुरु के साथ दुर्व्यवहार की हिमाकत कभी नहीं होती। यह घटना भाजपा के झूठे हिंदुत्व के नकाब को पूरी तरह बेनकाब करती है।

आलोक शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अहंकार और कुशासन की प्रतीक बन चुकी है। चाहे भर्ती घोटाले हों, संसाधनों की लूट हो या जनता के हक़ पर डाका—भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव को निर्णायक लड़ाई बनाना है, और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, झूठ और जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। “जनता अब सब समझ चुकी है और 2027 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है,” उन्होंने कहा।

आलोक शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बहुत जल्द नई मीडिया कमेटी की घोषणा की जाएगी, जो भाजपा के झूठे प्रचार का ज़मीनी स्तर पर जवाब देगी।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
कार्यक्रम में महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता शीशपाल विष्ट,नवीन पंत, मदन मोहन कोहली,
संजय शर्मा, अविनाश मणि, डॉ. प्रदीप जोशी, पी.एस. आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top