Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

साथी मजदूर के सिर पर पत्थर से वार कर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार 

साथी मजदूर के सिर पर पत्थर से वार कर की निर्मम हत्या, आरोपी फरार 

टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह हिंडोलाखाल के लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि वह कुंजापुरी मंदिर रोड पर कार पार्किंग बनाने का कार्य चल रहा था। स्थानीय ठेकेदार जगत सिंह बीते शाम को पार्किंग निर्माण के लिए ऋषिकेश से अपने साथ दो मजदूरों को लाया था। उन्हें रहने के लिए हिंडोलाखाल में एक कमरा दिया था।

रात 11.30 बजे के लगभग दोनों नेपालियों की बीच विवाद हो रहा था। एक नेपाली ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद शव को घर के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठेकेदार को भी मृतक और फरार हुए नेपालियों का नाम और पता मालूम नहीं है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top