Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर किया संत समाज के दिग्गजों का स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर किया संत समाज के दिग्गजों का स्वागत

सभी संतों एवं धर्माचार्यों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के लिए दीं शुभकामनाएं

कुंभ 2027 को विश्वस्तरीय बनाने के लिए संतों ने दिया आशीर्वाद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज सहित देश के कई प्रतिष्ठित संतों और धार्मिक गुरुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, कवि व वक्ता डॉ. कुमार विश्वास और प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भी मौजूद रहे।

सभी संतों एवं धर्माचार्यों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। मुख्यमंत्री धामी ने संत समाज के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

संत समाज ने 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ को दिव्य, भव्य और विश्व-स्तरीय आयोजन बनाने के लिए आशीर्वाद दिया और तैयारियों को लेकर सरकार की दिशा व नीतियों की प्रशंसा की।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि देवभूमि उत्तराखंड सदैव अध्यात्म, आस्था और धार्मिक विरासत का केंद्र बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top