Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जोश

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जोश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जिलों की कुल 14 बाल देखरेख संस्थाओं (5 राजकीय एवं 9 स्वैच्छिक) से लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। यह आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में किया गया था लेकिन आपदा जैसे हालात को देखते हुए इसे बहुत सादगी के साथ आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि विभागीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों को खेल को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने पर बल देते हुए कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। साथ ही बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने खेल के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने का आह्वान किया।

बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, पिट्ठू सहित विभिन्न इंडोर खेलों जैसे नींबू-चम्मच दौड़, बोरी दौड़ में हिस्सा लिया। इसके साथ ही रंगोली, चित्रकला और योग जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। सभी प्रतिभागी बच्चों को बैग भी भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त ‘‘पोषण माह‘‘ (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर, 2025) के अंतर्गत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 50 किशोरियों को पोषण किट वितरित की गई।

इस अवसर पर विभागीय सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक बीएल राणा, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, राजीव नयन सहित विभागीय अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top