Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

सीएम धामी ने शासकीय आवास में लगाए ट्यूलिप बल्ब, पुष्प खेती को बताया स्वरोजगार का मजबूत जरिया

सीएम धामी ने शासकीय आवास में लगाए ट्यूलिप बल्ब, पुष्प खेती को बताया स्वरोजगार का मजबूत जरिया

सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में परिवार के साथ विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब रोपित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ट्यूलिप सहित विभिन्न पुष्पों की खेती तेजी से स्वरोजगार के एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां पुष्प उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक पुष्प खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति पर प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इन योजनाओं के तहत आधुनिक बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top