Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, प्रभावितों को तत्काल सहायता राशि देने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, प्रभावितों को तत्काल सहायता राशि देने के दिए निर्देश

मौसम की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों को निरंतर अलर्ट मोड में रहने का आदेश

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को तत्काल 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन और आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए और बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए।

स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए।

इसके अलावा, उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए 15 सितंबर के बाद अपेक्षित बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने और मौसम की चेतावनी के मद्देनजर निरंतर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top