Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से अधिक मतदान की अपील की। इस अवसर पर सीएम योगी ने कौशांबी में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ये सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है ये महामारी का कारण बना है। ये गठबंधन नरकगामी है, पाप का प्रतीक है, क्योंकि इनके पास विकास की कोई सोच नहीं है। ये नकारात्मक सोच के कारण देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। इन लोगों के मंसूबे देश के लिए खतरनाक हैं। मेरी क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं से अपील है कि वो अपनी पार्टी लाइन से ऊपर उठें, जाति से उपर उठें और विकास के लिए वोट करें।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के चार चरण पूरे हो चुके हैं। अभी तीन चरण बाकी हैं, लेकिन रुझान अभी से प्राप्त हो गए हैं। हर एक को पता है कि चार जून को क्या होने जा रहा है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर और नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। इस नारे को जनता जनार्दन ने अपना संकल्प बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का भारत, गरीब भूख से मरता था, स्वास्थ्य सुविधा और पैसे की कमी के कारण दम तोड़ता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, विकास कार्य ठप पड़े थे, अराजकता का माहौल था, देश के अंदर जगह जगह विस्फोट होते थे और सीमा पार दुश्मन अतिक्रमण करता था, पहचान का संकट था। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है।

आज एक नए भारत का दर्शन हो रहा है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है। ये नया भारत देश के अंदर सुरक्षा दे रहा है तो विकास के बड़े बड़े कार्य भी कर रहा है। मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, आईआईटी, आईआईएम, एम्स बन रहे हैं, एनआईटी और ट्रिपल आईटी बन रहे हैं, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी की स्थापना हो रही है, पर्यटन विकास के नए-नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं, हर घर जल की योजना भी लागू हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top