Breaking News
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल गांधी के नाम पर लगाई मुहर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल गांधी के नाम पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। लोकसभा में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता नियुक्त किए जाने के लिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने एक प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव पर अब राहुल गांधी ने विचार करने के लिए समय मांगा है. शनिवार को सीडब्लूसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें ये भी कहा किया कि भविष्य में भी ‘इंडिया गठबंधन’ जारी रहेगा और सभी दलों के नेता मिलकर काम करेंगे. इसके अलावा बैठक में कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने का भी आग्रह किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्य समिति ने प्रस्ताव पारित किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव जीता है. सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, ‘सीडब्ल्यूसी की इच्छा थी कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुना जाए।

गौरतलब है कि निचले सदन में पार्टी संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के योगदान की सराहना भी की गई और इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया. विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कार्य समिति के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्य समिति ने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह करते हुए भी एक प्रस्ताव पारित किया. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददताओं से कहा कि कार्य समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कार्य समिति के सदस्यों के विचार सुने और कहा कि वह इस बारे में जल्द फैसला करेंगे. कार्य समिति की बैठक में उन राज्यों के परिणाम को लेकर भी चर्चा गई जहां पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘जिन राज्यों में हमारा प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है, उनकी समीक्षा के लिए समिति का गठन किया जाएगा. समिति अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top