Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे है आप

क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे है आप

हाथ धोना अच्छी आदत है. इससे शरीर कई बीमारियों से बच सकती है. हालांकि, दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोने से बचते हैं. बहुत से लोग तो टॉयलेट या वॉशरूम से आने के बाद हाथ ही नहीं धोते या भूल जाते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आप अपनी सेहत को लेकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. शौचालय से आकर हाथों को न धोना और दूसरे काम करने लग जाना हेल्थ के लिए हानिकारक है. इससे वहां मौजूद बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं और कई खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकते हैं. जानिए शौचालय से आकर हाथ न धोने वाले कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं…

टॉयलेट यूज करने के बाद हाथ न धोने के नुकसान

1. बीमारियों का घर बन सकता है शरीर
अगर आप पब्लिक टॉयलेट यूज कर रहे हैं और फिर हाथों को नहीं धो रहे हैं तो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. दरअसल, पब्लिक टॉयलेट में अनगिनत लोग जाते हैं और बिना हाथ धोए बाहर आ जाते हैं, जिससे वहां के कीटाणु एक-दूसरे में ट्रांसफर हो सकते हैं. शरीर के अंदर पहुंचकर ये कीटाणु कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं. गंदे हाथों से फोन, पॉनी की बॉटल, पर्स या कोई चीज छूने से इंफेक्शन का खतरा भी रहता है.

2. दूसरों को बना सकते हैं बीमार
टॉयलेट यूज करने के बाद अगर हाथ नहीं धोते हैं तो जो भी आपके हाथों को संपर्क में आता है, वह बीमार पड़ सकता है. इससे आप पैथोजन के कैरियर बन जाते हैं, जो खुद के साथ दूसरों के लिए खतरनाक है. ऐसे में अपनी इस आदत को बदल लीजिए.

त्वचा को नुकसान
टॉयलेट से आकर हाथ न घोने से स्किन को बड़ा नुकसान हो सकता है. इससे स्किन डैमेज तक हो सकती है. दरअसल, जब बैक्टीरिया वाले हाथों से आप अपनी ही त्वचा को छूते हैं तो वहां एलर्जी फैल सकती है. सेंसेटिव स्किन के लिए तो समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं. इससे रैशेज, पिंपल्स, खुजली और जलन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इससे बचने के लिए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने हाथ धोना का सही तरीका बताया है.

टॉयलेट से आकर हाथ धोने का सही तरीका क्या है

1. हाथों की सरफेस को कम से कम 30 सेकंड तक सही तरह रगडक़र साफ करें।

2. हाथों को हमेशा साबुन से अच्छी तरह धोएं, ताकि बैक्टीरिया का सफाया हो सके।

3. हाथों को धोते वक्त उंगलियों और नाखूनों को सही तरह साफ करें।

4. गीले हाथों पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी से बैठ सकते हैं, इसलिए हाथों को तुरंत अच्छी तरह सुखा भी लें।

5. हाथों को पोंछने के बाद पेपर टॉवल को फेंके नहीं बल्कि दरवाजे के पीछे अच्छी तरह रख दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top