Breaking News
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद

एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार

एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पोस्ट से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का राज

देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में घरेलू सहायिका द्वारा की गई लाखों रुपये के हीरे और सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। करीब एक साल बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए हैं।

राजपुर थाना क्षेत्र में एक साल पुरानी आभूषण चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उस समय सामने आया जब आईटी पार्क स्थित सिक्का किमाया ग्रीन निवासी नितिशा वत्स ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके घर से करीब एक वर्ष पहले हीरे और सोने के कीमती आभूषण गायब हो गए थे। शुरुआत में उन्हें लगा कि उन्होंने जेवर कहीं रख दिए हैं या किसी रिश्तेदार को दिए होंगे, इसलिए चोरी का संदेह नहीं हुआ।

हाल ही में एक परिचित ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक महिला की तस्वीर दिखाई, जिसमें उसने ऐसा ही हीरे का हार पहन रखा था। तस्वीर देखने पर महिला की पहचान उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला के रूप में हुई। इसके बाद नितिशा वत्स ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को जोहड़ी रोड से आरोपी विमला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पीड़िता के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। घर के लॉकर में रखे महंगे आभूषणों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने मौका पाकर जेवर चोरी कर लिए। घर की मालकिन का विश्वास जीतने के कारण लंबे समय तक उस पर किसी को शक नहीं हुआ। आरोपी ने चोरी के जेवर बेचने की कई बार कोशिश की, लेकिन महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण उन्हें बेच नहीं सकी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हीरे का हार, एक सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडेंट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले के सफल खुलासे पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top