Breaking News
दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

देहरादून में 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को बेचने की थी तैयारी

जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज

प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

दून पुलिस की सख्ती: ISBT पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे 7 हुड़दंगी गिरफ्तार

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत
गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत

देहरादून में 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को बेचने की थी तैयारी

देहरादून में 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेल नगर पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 10.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पुलिस की टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राशिद नाम के युवक को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके पास से 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे की तस्करी में शामिल हुआ था। वह स्मैक को छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राशिद पुत्र इरशाद, निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र और कांस्टेबल आजाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top