Breaking News
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद सोया था परिवार
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद
पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
कानपुर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष

पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद

पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोसाईपुर में हुई इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को आठवें आरोपी रामललित यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह भगठान (गोसाईपुर) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को बगहिया तिराहे के पास से पकड़ा और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया है। मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की है। रमाकांत यादव के भाई ब्रह्मानंद यादव बुलेट मोटरसाइकिल से गिठनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राकेश यादव के घर के सामने आरोपितों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में पिसी हुई लाल मिर्च डाल दी। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

हमले में ब्रह्मानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रमाकांत यादव की शिकायत पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच के अनुसार, रमाकांत यादव के प्रधान बनने के बाद से उनके परिवार की कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी। मई में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते ब्रह्मानंद यादव की हत्या की साजिश रची गई थी। साथ ही, रमाकांत यादव को प्रधानी के चुनाव में हराने की योजना बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान ब्रह्मानंद की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसी बीच एक अन्य आरोपी ने लोहे की गैंती से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले में फरार पांच आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top